Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

बॉक्स ऑफिस के मैदान पर अजय देवगन का बड़ा दांव

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन 55 साल के हो गए हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें करीब 30 साल का समय हो गया है. इस दौरान अजय देवगन ने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट किया है. उन्हें इंडस्ट्री में हर तररह के रोल्स करने के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा लगने लगा था कि अजय देवगन खुद को स्टीरियोटाइप करने की कोशिश कर रहे हैं. उनको लेकर लोग ऐसी बातें करने लग गए थे कि अजय अब एक तरह के रोल्स करने लग गए हैं. लेकिन अब मैदान फिल्म से उन्होंने लोगों की इस धारणा को तोड़ दिया है. इसके बाद वे और भी कई फिल्मों में नजर आने जा रहे हैं. आइये एक्टर के जन्मदिन पर और उनकी फिल्म मैदान के चंद दिनों में रिलीज होने के मौके पर बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जिसे अजय देवगन आने वाले वक्त में फैंस के लिए लेकर आ रहे हैं.