Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

3 दिन में अजय देवगन-रणदीप हुड्डा को छोड़ा पीछे

मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं रिलीज हुई है. ये कहा जा सकता है कि ये हफ्ता बड़ा नीरस जा रहा है. लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों के लिए साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक फिल्म लेकर आई हैं. इस फिल्म का नाम है अरनमनई 4. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. इस बात का अंदाजा फिल्म के 3 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है. फिल्म को लेकर पहले से ज्यादा पब्लिसिटी देखने को नहीं मिली. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रही है. बल्कि इस फिल्म ने तो अजय देवगन और रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स को भी पिछाड़ दिया है.