Breaking News

'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |   महाराष्ट्र: शिवसेना के सचिन अहीर निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुने गए     |  

Air India ने 21 जून से 15 जुलाई तक कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया रद्द

एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई तक कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% तक की कटौती करने का फैसला किया है। यह कटौती बड़े विमानों जैसे बोइंग 787 और 777 पर लागू होगी।

कंपनी ने तीन रूट्स की सभी उड़ानें इस दौरान बंद करने का निर्णय लिया है:

  • दिल्ली से नैरोबी

  • अमृतसर से लंदन गैटविक

  • गोवा मोपा से लंदन गैटविक

इसके अलावा, कई रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटा दी गई है, जैसे:

  • दिल्ली-टोरंटो की उड़ानें 13 से घटाकर 7

  • दिल्ली-वैंकूवर 7 से घटाकर 5

  • दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को 10 से घटाकर 7

  • दिल्ली-शिकागो और वॉशिंगटन की उड़ानें 7 या 5 से घटाकर 3 कर दी गई हैं

यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई रूट्स जैसे लंदन, पेरिस, मिलान, मेलबर्न, टोक्यो, सियोल पर भी कटौती की गई है। एयर इंडिया ने कहा है कि नया शेड्यूल उनकी वेबसाइट, ऐप और हेल्पलाइन नंबर पर धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है, और कंपनी जल्द ही अपनी सभी सेवाएं सामान्य करने की कोशिश कर रही है।