Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

Mumbai: छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ेगा एअर इंडिया एक्सप्रेस, नए रेट्रोफिटेड विमान का किया अनावरण

Mumbai: एअर इंडिया की कम लागत वाली शाखा, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने नए रेट्रोफिटेड विमान का अनावरण किया। प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस विमान में यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई उन्नत सुविधाएं दी गई हैं।

प्रमुख घरेलू बाजारों में लेकिन खास तौर पर महानगरों को छोटे शहरों से जोड़कर, अपने नेटवर्क को मजबूत करने के इराद से यह एयरलाइन अगले साल अपने बेड़े में 20 से ज्यादा और विमान शामिल करने की योजना बना रही है।

आने वाले सालों में घरेलू बाजार के तेजी से बढ़ने की उम्मीद के साथ, एअर इंडिया एक्सप्रेस का लक्ष्य छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है। 115 विमानों के बेड़े के साथ, एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन 500 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है, जो लगभग 60 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय शहरों तक पहुंचती हैं।