Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Gujarat: अहमदाबाद में गणेशोत्सव का भारी उत्साह, श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशे के साथ निकाले जुलूस

गुजरात में अहमदाबाद की फिजां में त्योहार की खुशबू घुली हुई है। शनिवार को गणेश चतुर्थी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामुदायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं में 10 दिन चलने वाले उत्सव के पहले दिन गणेश मूर्तियों को घर लाने का उत्साह था।

लोग ऑटोरिक्शा, कारों और परिवहन के दूसरे साधनों में रख कर गणेश मूर्तियों को घर लाए। पारंपरिक ढोल-ताशे के साथ सुबह से कई जुलूस निकाले गए। गणेश उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान अलग-अलग दिन मूर्तियों को पानी में विसर्जित किया जाता है। गणेश चतुर्थी के साथ त्योहार शुरू हो जाता है।

श्रद्धालु का कहना है कि इससे बड़ा हमारे लिए कोई फेस्टिवल नहीं है। और हम सब बहुत एक्साइटेड हैं गणपति बप्पा को घर पर लेकर आने के लिए। अभी हमारे घर पर आएंगे और हम उनको वेल्कम करेंगे।

एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि "हर वर्ष हम इनकी राह देखते हैं और अभी ऐसा होता है कि यहां पे भीड़ लगी हुई है। तो अभी हम वेट कर रहे हैं कि हमारा गणपति कब अंदर से बाहर आएगा। बहुत ऊंचा है। हमको लगता है कि 10 दिन भी कम पड़ रहे हैं हमको। गणपति का सेवा करने के लिए 10 दिन भी कम पड़ रहे हैं हमारे लिए।