Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

गणतंत्र दिवस परेड में होगी स्वदेशी गन से 21 तोपों की सलामी, 52 सेकंड में पूरा होगा सैन्य अभ्यास

Delhi: हथियारों को शक्ति, सुरक्षा और अनुशासन का माध्यम मानकर सम्मान देना भारतीय सेना की परंपरा का प्रतीक रहा है। इसमें 21 तोपों की सलामी की खास जगह है। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली 21 तोपों की सलामी एक बार फिर भारतीय सेना की अनुशासन, सटीकता और स्वदेशी ताकत की मिसाल बनेगी।

देश भर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में सशस्त्र बल राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली परेड के लिए कड़ा पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए, भारत के राष्ट्रगान की अवधि, यानी 52 सेकंड के भीतर अपनी सटीकता का प्रदर्शन करना गर्व की बात है।

शस्त्र पूजा के बाद लगातार पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि इससे किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाती है। उनके मुताबिक मामूली सी देरी भी समारोह के क्रम को बाधित कर सकती है। सदियों पुरानी सैन्य परंपरा में शामिल, 21 तोपों की सलामी सम्मान, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का एक शक्तिशाली प्रतीक बनी हुई है।