लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, बीजेपी सरकार में कोयला घोटाला सामने आया है. राहुल ने ये भी कहा, 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी.