ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। ताजिकिस्तान से पहले नेपाल और इंडोनेशिया में भी भूकंप आया था। हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजिकिस्तान और नेपाल में भूकंप समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इससे पहले ग्रीस के क्रीट द्वीप पर गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे समूचे एजियन सागर में महसूस किया गया। हालांकि, किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। क्रीट द्वीप के शहर इराक्लियो में एक मुख्य सड़क को बंद करना पड़ा, क्योंकि भूकंप के झटके के कारण एक परित्यक्त इमारत के मलबे सड़क पर गिर गए थे। भूकंप एवं नियोजन संरक्षण संगठन के निदेशक एफथिमिओस लेक्कास ने कहा था कि समुद्र की गहराई में भूकंप आने से आमतौर पर सतह पर कम क्षति होती है।
इंडोनेशिया और नेपाल के बाद ताजिकिस्तान में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप
You may also like
दिल्ली: सेना अधिकारी की पत्नी के दिल से 14 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन, सफल हार्ट ट्रांसप्लांट.
देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा आज, 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल.
हिमाचल प्रदेश: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस, कई घायल.
सिद्धार्थनगर हादसा: टंकी पर फंसे दो किशोरों का IAF ने किया रेस्क्यू, दो की मौत.