Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

एल्विश यादव के बाद अब फाजिलपुरिया भी जाएगा जेल

मशहूर यूट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की रातें जेल की चारदीवारी में गुजर रहीं हैं. एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वह रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करता था. इसके बाद एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एल्विश को गौतमबुद्धनगर के जिला कारागार में रखा गया है. एल्विश की गिरफ्तारी के बाद अब नोएडा पुलिस के रडार पर अब सिंगर फाजिलपुरिया है.

नोएडा पुलिस की पूछताछ में एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया था. ऐसा माना जा रहा है कि नोएडा पुलिस जल्द ही सिंगर फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है. सिंगर फाजिलपुरिया को न्यायिक हिरासत में लेकर नोएडा पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है.

सिंगर की पार्टी में एल्विश ने बनाया सांप वाला वीडियो

पुलिस पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने कबूल किया की फाजिलपुरिया की पार्टी में उसने सांप वाला वीडियो बनाया था. प्रतिबंधित सांपो के साथ यूट्यूबर एल्विश और सिंगर फाजिलपुरिया के कई वीडियो सामने आए थे. पुलिस इन्हीं वीडियो के आधार पर जांच की कार्रवाई कर सकती है.