Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

वक्फ बिल पारित होने के बाद बिहार में तेज हुई पोस्टर वॉर, पीएम मोदी को भगवान राम के रूप में दिखाया

संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद शुक्रवार को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को रावण के रूप में पोस्टर लगाए गए।

पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी को धनुष और बाण पकड़े हुए दिखाया गया है और वे इंडिया ब्लॉक के नेताओं--राहुल गांधी, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, एम. के. स्टालिन, असदुद्दीन ओवैसी और सोनिया गांधी पर निशाना साध रहे हैं, जिन्हें रावण के 10 सिर के रूप में चित्रित किया गया है।

13 घंटे से अधिक समय तक चली बहस के बाद राज्यसभा ने विवादित कानून को मंजूरी दिए जाने के बाद शुक्रवार को संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी।