Breaking News

अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |  

J-K: ऐसे समय में किस मुंह से राज्य का दर्जा मांगे, पहलगाम हमले को लेकर भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को भावुक होते हुए कहा कि ऐसे समय में राज्य का दर्जा मांगना सही नहीं होगा, जब पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

अब्दुल्ला ने विधानसभा में कहा, "पहलगाम की घटना के बाद अब मैं किस मुंह से केंद्र से राज्य का दर्जा मांग सकता हूं। क्या यह मेरी चिंता नहीं है कि 26 लोग मारे गए हैं? हमने राज्य का दर्जा मांगा है और हम भविष्य में भी मांगते रहेंगे। लेकिन 26 लोगों की मौत के बाद अगर मैं राज्य का दर्जा मांगूंगा तो यह शर्मनाक होगा।"

उन्होंने कहा, "हम इस स्थिति में राज्य का दर्जा नहीं मांगेंगे। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें हमले की कड़ी निंदा करनी चाहिए और उन 26 लोगों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए जो मारे गए। हमें इससे कम कुछ नहीं करना चाहिए... आज मेज थपथपाने का समय नहीं है।"