Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अडाणी पावर का तिमाही मुनाफा 12% घटकर 2,906 करोड़ रुपये पर

बिजली कारोबार से जुड़ी कंपनी अडाणी पावर का वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 2,906 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 3,297.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 14,307.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,062.84 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी बढ़कर 10,341.59 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,928.76 करोड़ रुपये था।
अडाणी पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस बी खयालिया ने कहा कि इस तिमाही में मांग में मौसम संबंधी उतार-चढ़ाव के बावजूद एक बार फिर स्थिर वित्तीय प्रदर्शन रहा है जो कंपनी की परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को दर्शाता है। कंपनी 'शक्ति' योजना के तहत 4.5 गीगावाट के नए दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) हासिल कर अपनी बाजार उपस्थिति भी बढ़ा रही है।