Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में कार एक्सीडेंट

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘स्वदेस’ में नजर आई एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में कार एक्सीडेंट हो गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ गायत्री अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ ट्रैवल कर रही थीं। एक्सीडेंट के बाद उनकी कार, एक कैम्पर वैन और एक दूसरी कार से टकराई। इस हादसे में गायत्री और उनके पति तो बच गए पर जिस कार से वो टकराईं उसमें ट्रैवल करने वाले स्विस कपल की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सार्डिनिया की एक पतली सड़क पर लैंबॉर्गिनी और फेरारी के ड्राइवर ने एक कैम्पर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं और कैम्पर वैन पलट गई। वहीं एक्सीडेंट के बाद फेरारी में आग लग गई जिससे उसमें ट्रैवल कर रहे एक स्विस कपल की मौत हो गई।

फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए गायत्री ने कहा, विकास और मैं इटली में थे। यहां हमारा एक्सीडेंट हो गया। भगवान की दया से हम दोनों एकदम सुरक्षित हैं। वहीं TOI से बात करते हुए गायत्री के पति विकास ने कहा, हमारी कार सड़क से नीचे उतर गई थी इसलिए हम बच गए। हालांकि हादसे में दो और लोगों की मौत हो गई।