Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

एक्टर राजकुमार राव ने पूरी की ‘निकम’ फिल्म की शूटिंग

अभिनेता राजकुमार राव ने लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित ‘निकम’ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। राव ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ की स्टोरी पर फिल्म निर्देशन टीम का एक पत्र सोमवार को साझा करते हुए इसकी घोषणा की। हस्तलिखित पत्र में अभिनेता की प्रशंसा की गई। पत्र में लिखा था, ‘‘राज सर... आज सच में यह कहना बहुत मुश्किल है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है क्यूंकि हमने इस बीच आपके साथ कई दिन बिताए हैं, आपको इतनी शांति, ईमानदारी और शालीनता के साथ उज्ज्वल निकम में जान भरते हुए देखा है।’’

पत्र की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘‘निकम टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन हैं और इसमें वामिका गब्बी भी हैं। ‘भूल चूक माफ’ के बाद राव और गब्बी की जोड़ी इसमें एक बार फिर से देखने को मिलती है। राव की इससे पहले ‘मालिक’ फिल्म आई थी जो जुलाई में रिलीज़ हुई और इसका निर्देशन पुलकित ने किया था।