निर्देशक सिबी चक्रवर्ती रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'थलाइवर 173' का निर्देशन करने वाले हैं। ये फिल्म कमल हासन और आर. महेंद्रन द्वारा राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई जा रही है। ये 2027 में पोंगल त्योहार के आसपास रिलीज होगी। हासन ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर साझा की। कैप्शन में लिखा था, "सेलिब्रेशन शुरू #आरंभिकलामा #थलाइवर173 #सुपरस्टारपोंगल2027।"
चक्रवर्ती ने अपने हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा और कहा कि वे फिल्म को निर्देशित करने का मौका मिलने के लिए आभारी हैं। "एक बार एक छोटे शहर के लड़के का बड़ा सपना था कि वो अपने पसंदीदा 'सुपरस्टार' से मिले और उनके साथ एक तस्वीर ले, जिसने सिनेमा के प्रति उसके जुनून को बढ़ाया और एक दिन वो बड़ा सपना सच हो गया। फिर उसका सबसे बड़ा सपना अपने सुपरस्टार को डायरेक्ट करना था। वो बहुत करीब आया, लेकिन चूक गया। फिर उसने भरोसा बनाए रखा कि एक दिन ऐसा जरूर होगा और आज वो दिन है। उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी ज़िंदगी सपनों से भी आगे निकल जाती है और बहुत बड़ी हो जाती है, जिसमें पद्मश्री कमल हासन सर और महेंद्रन सर हमारे प्रोड्यूसर हैं।"
अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' का निर्देशन करेंगे सीबी चक्रवर्ती
You may also like
युवा शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति की ताकत, गोरखपुर में बोले CM योगी.
रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यातायात पूरी तरह ठप.
झारखंड IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की भी हुई मौत.
शरद पवार समेत 19 नेताओं ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार भी लेंगे शपथ.