Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सऊदी अरब में हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ एक तस्वीर शेयर करके प्रशंसकों को चौंका दिया। कार्तिक आर्यन सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पांचवें संस्करण में शामिल हुए, जहां उनकी मुलाकात जॉनी डेप से हुई। ये फेस्टिवल चार दिसंबर से शुरू हुआ और 13 दिसंबर को समाप्त होगा।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "रेड सी के समुद्री डाकू। जैकस्पैरो x रूहबाबा @johnnydepp।" कार्तिक आर्यन जल्द ही अनन्या पांडे के साथ "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा मेरी" में नजर आएंगे। "सत्यप्रेम की कथा" फेम समीर विद्वान द्वारा निर्देशित ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिर से साथ आ रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 2019 की फिल्म "पति पत्नी और वो" में साथ काम किया था। भूमि पेडनेकर अभिनीत, मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ हिट रही थी। "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी" में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। ये अगस्त्य नंदा अभिनीत "इक्कीस" के साथ रिलीज होगी।