Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

‘अचानक’ अरुण और ‘तहलका’ सनी ने खोया अपना आपा,

‘बिग बॉस 17’ के घर में गुस्से से कांच का बर्तन तोड़ने की वजह से मेकर्स ने यूके 07 राइडर अनुराग डोभाल को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया था. हाल ही में बिग बॉस ने अनुराग को मिली सजा खत्म कर दी है और उनकी जगह नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया है. अनुराग डोभाल को मिली सजह के बाद सभी कंटेस्टेंट्स को एक सबक मिल गया था. लेकिन अब अनुराग की सजा ‘बिग बॉस’ ने खत्म करने के बाद लोगों ने फिर एक बार एक दूसरे से ‘फिजिकल फाइट’ करना शुरू कर दिया है.

‘बिग बॉस’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिषेक कुमार की बदतमीजी की वजह से ‘अचानक’ अरुण महाशेट्टी और ‘तहलका’ सनी उनके साथ झगड़ा करेंगे. इन झगड़े के बीच तीनों में हाथापाई भी हो जाएगी और इस हाथापाई के बीच सनी अभिषेक का कॉलर पकड़ेंगे, तो अरुण भी उन्हें धक्का देने की कोशिश करेंगे. दरअसल बिग बॉस के घर में किसी भी कंटेस्टेंट पर हाथ उठाने पर दोषी कंटेस्टेंट को ‘हिंसा’ करने के लिए बाहर किया जाता है. अब क्या सनी और अरुण को ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर किया जाएगा या नहीं? ये फैसला ‘वीकेंड का वार’ पर किया जाएगा.