Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

नागपुर में भर भराकर गिरी पानी की टंकी, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में एक इंडस्ट्रियल यूनिट में पानी की टंकी गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे MIDC बुटीबोरी इलाके में स्थित एक सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में बनी एक बड़ी पानी की टंकी गिर गई, जिससे लोग मलबे के नीचे दब गए।

नागपुर ग्रामीण की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस भाग्यश्री धीरबस्सी ने बताया कि पानी के तेज दबाव के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भेज दिया गया है, जबकि घायलों में से तीन को फिलहाल ICU में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।