Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

केजरीवाल को इंसुलिन न देने पर AAP का प्रदर्शन

जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच गहमागहमी तेज हो गई है. केजरीवाल को इंसुलिन न दिए जाने को लेकर पार्टी के नेता लगातार केंद्र सरकार और तिहाड़ जेल प्रशासन पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच तिहाड़ जेल प्रशासन का बड़ा बयान सामने आया है. प्रशासन का कहना है कि बीते दिन शनिवार को केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों से बात कराई थी. इस दौरान न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और न ही डॉक्टरों ने इंसुलिन का सुझाव दिया.