Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

सांबा में माउंटेन रेस्क्यू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 500 छात्रों ने लिया रेस्क्यू ट्रेनिंग का अनुभव

जिंदगी बचाने के नुस्खे... ये सिर्फ कागजी बातें नहीं बल्कि पहाड़ी इलाकों में आपातकालीन हालातों में क्या करना चाहिए, इसका व्यावहारिक मार्गदर्शन है। 500 स्कूली बच्चों ने जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम की तरफ से सांबा में आयोजित एक शिविर में हर बात को बड़ी बारीकी से देखा और सीखा। विशेषज्ञों ने बच्चों को बचाव तकनीकें सिखाए और मुश्किलों से भरे इलाकों में एक जगह से दूसरी जगह जाने का रास्ता तलाशना और मदद पहुंचने तक घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के तरीके भी सिखाए।

माउंटेन रेस्क्यू टीम जम्म कश्मीर में लगभग हर सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के कर्मियों को प्रशिक्षण देती है। ये टीम लगभग दो दशकों से सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण शिविर का मकसद छात्रों में जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भरना है, जिससे वे आपात स्थितियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें।