Breaking News

नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |   प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर बाद दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे     |   लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2055 हुई     |  

पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग, सात घंटे बाद पाया गया काबू

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। कोलकाता के नजीराबाद में स्थित गोदाम में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि गोदाम और उसके पास के एक और गोदाम के कुछ कर्मचारी अभी तक लापता हैं। घटनास्थल का दौरा करने वाले बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने इन दावों के बीच कहा कि घना धुआं छंटने के बाद ही यह पुष्टि की जा सकेगी कि कोई अंदर फंसा हुआ था या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नगर निगम के ध्वस्तीकरण दल को दीवारों को तोड़ने और धुआं बाहर निकालने के लिए बुलाया गया है।’’ बिस्वास ने कहा कि जब दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी गोदाम में प्रवेश कर सकेंगे, तभी यह पुष्टि हो पाएगी कि अंदर कोई फंसा हुआ है या नहीं। तड़के तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और इसे दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से बुझाया गया। आग पर सुबह करीब 10 बजे काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और इससे हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।