Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

दिल्ली-NCR में छाई कोहरे की चादर, विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिरी

राष्ट्रीय राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से शून्य तक गिर गई है, जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली के प्रदूषण में कुछ कमी आई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आज सुबह सात बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी में आता है।

वहीं, आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 'बेहद खराब' कैटेगरी में 334 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, सोमवार को शाम चार बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था। अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता 'खराब' कैटेगरी में ही रहने का अनुमान है।  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार सुबह से शाम छह बजे तक 220 से अधिक उड़ानों में देरी हुई, जबकि 40 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी गईं। इसके अलावा, खराब दृश्यता के कारण 10 विमानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ भेजना पड़ा।