Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

विवियन डीसेना के घर बेटे का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

टीवी अभिनेता विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नूरन अली के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल को बेटे का आशीर्वाद मिला है। सोमवार सुबह विवियन ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, “थोड़ा वक्त के लिए नजरों से दूर रहा... बिना वजह नहीं। कुछ कहानियां पहले जी जाती हैं, फिर बताई जाती हैं। खामोशी बहुत कुछ कह गई... हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है... और इस बार... एक राजकुमार आया है।”

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह #BabyBoy #NewBeginnings #OurLittlePrince #Blessed #Family।” जैसे ही विवियन ने बेटे के जन्म की खबर साझा की, फैंस और टीवी-फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाइयां देने लगे। कॉमेडियन भारती सिंह ने “कॉनग्रेचुलेशन्स” लिखा, वहीं फैंस ने “माशाअल्लाह” जैसे कमेंट्स किए।

विवियन पहले से ही तीन बेटियों के पिता हैं, जिनमें उनकी बेटी लायन और नूरन अली की दो बेटियां शामिल हैं। विवियन ने 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी की थी। इससे पहले विवियन की शादी अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से हुई थी। दोनों की मुलाकात ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी और 2013 में शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। विवियन डीसेना को ‘प्यार की ये एक कहानी’ में अभय रायचंद और ‘शक्ति - अस्तित्व के एहसास की’ में हरमन सिंह के किरदार से खास पहचान मिली। 2024 में ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे।