Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

अहमदाबाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के पलवल से एक कुख्यात साइबर धोखाधड़ी गिरोह के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह आकर्षक निवेश और वर्क फ्रोम होम के वादे करके लोगों को निशाना बनाते थे और फिर उनको लूटते थे। 

पुलिस के मुताबिक, 20 जून, 2024 को दर्ज एक मामले के संबंध में इन छह आरोपितों की गिरफ्तारी की गई हैं। पीड़ित एक बीजेपी नेता है जिसे निवेश करने के नाम पर धोखा दिया गया। 

जालसाज पीएमओ ऑफिस से कॉल करने की बात कहकर लोगों को ठगते थे..इन्होंने पीड़ित को एक प्रोजेक्ट की फर्जी तस्वीरें भेजने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया और पीड़ित को निवेश करने के लिए राजी किया...छानबीन करने पर पता चला कि जो फोन आया था उसकी लोकेशन हरियाणा के पलवल जिले की थी। जहां से पुलिस ने इन छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।