Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

Gujarat: वडोदरा में ट्रैफिक पुलिस के लिए 500 नायाब एयर कंडीशंड हेलमेट, गर्मी से दिलाएंगे राहत

मौसम गर्म होना शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए गुजरात के वडोदरा में ट्रैफिक पुलिस ने 500 जवानों को बैट्री से चलने वाले एसी हैलमेट से लैस किया है, ताकि उन्हें सूरज की तपिश से राहत मिल सके। ये नायाब हेलमेट उन जवानों के लिए हैं, जो दिन में शहर के चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रित करते हैं। 

वडोदरा की ट्रैफिक पुलिस को उम्मीद है कि नए हेलमेट ना सिर्फ जवानों को गर्मी से, बल्कि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से भी निजात दिलाएंगे।