Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

32 बंद एयरपोर्ट्स पर आज से सामान्य परिचालन फिर से शुरू होगा

भारत और पाकिस्तान के तनाव के कारण बंद किए गए 32 एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से फिर खोलने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 12 मई 2025 को इन सभी हवाई अड्डों को फिर से खोलने की घोषणा की। यानी नागरिक उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही 25 एयर रूट को भी खोल दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने पहले यह घोषणा की थी कि 9 मई से लेकर 15 मई 2025 तक ये उड़ाने आस्थाई रूप से बंद रहेगी। 

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों का प्रयास किया, जिसके कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार 15 मई 2025 की सुबह 5:29 बजे तक ये फैसला लागू था। लेकिन स्थति में सुधार होने के कारण 12 मई को ही सभी 32 एयरपोर्ट्स के संचालन को शुरू करने का फैसला लिया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई। इसके बाद 11 मई को नियंत्रण रेखा पर शांति बनी रही। जिसे देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आस्थाई रूप से बंद किए गए 32 एयरपोर्ट्स को फिर से खोलने का फैसला किया है। भारत-पाक तनाव के कारण 32 हवाई अड्डे को बंद किया गया था, जिन्हें अब नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया गया है। हालांकि यात्रियों को कुछ समय तक परिचालन सामान्य होने में विलंब हो सकता है।

इन हवाई अड्डों में शामिल हैं -

  1. आदमपुर
  2. अंबाला
  3. अमृतसर
  4. अवंतीपुर
  5. बठिंडा
  6. भुज
  7. बीकानेर
  8. चंडीगढ़
  9. हलवारा
  10. हिंडन
  11. जैसलमेर
  12. जम्मू
  13. जामनगर
  14. जोधपुर
  15. कांडला
  16. कांगड़ा (गग्गल)