Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

राजस्थान पुलिस में शामिल हुए 287 कॉन्स्टेबल, बीकानेर में पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा

राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए 287 कॉन्स्टेबलों ने गुरुवार को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण पूरा कर चुके ये कॉन्स्टेबल अब राज्य के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में सेवाएं देंगे। इस कार्यक्रम में जिले के आला पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

नए भर्ती हुए कुछ कॉन्स्टेबलों ने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मिली ट्रेनिंग उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद करेगी। ट्रेनिंग के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कॉन्स्टेबलों को पासिंग आउट परेड के बाद सम्मानित किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान इन कॉन्स्टेबलों ने अपने जौहर दिखाए जिसने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

बीकानेर आईजी ओम प्रकाश पासवान ने बताया, आज 287 पुलिस कर्मियों का पासिंग आउट परेड हुआ है, जिसमें दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया है और जिस ढंग से यहां पर पुलिसकर्मियों ने परेड का प्रदर्शन किया है और अदम्य साहस दिखाया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जब ये पुलिस के जवान, महिला-पुरुष पुलिसकर्मी जब फील्ड में जाएंगे तो अपने ज्ञान से और अपनी कार्यक्षमता से जनता के बीच में अच्छा मेसेज छोड़ेंगे और समाज की सेवा करेंगे।