Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

गुजरात में 182 नई बसों की शुरुआत, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 182 नई बसों की शुरुआत की। गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य के परिवहन मंत्री प्रवीण माली ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। ये बसें राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक-एक बस के रूप में शुरू की गई हैं। इस मौके पर मंत्रियों, विधायकों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बस चालकों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां भी सौंपी गईं।

गुजरात ST निगम राज्य में एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन है, जो रोजाना 8,000 से अधिक बसों का संचालन करता है और करीब 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित और समय पर सेवा प्रदान करता है। सरकार हर साल नए वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता देती है।

वर्ष 2024-25 में अब तक 1,963 नई बसें सेवा में जोड़ी जा चुकी हैं, जिनमें सुपर एक्सप्रेस, गुर्जर नगरी, स्लीपर और मिडी बसें शामिल हैं। इसके अलावा PPP मॉडल के तहत 200 आधुनिक वोल्वो और एसी बसें भी शुरू करने की योजना है। इसी क्रम में अब 62 करोड़ रुपये की लागत से 182 नई बसों को जनता की सेवा के लिए शुरू किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।