Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

दिल्ली में '120 बहादुर' हुई टैक्स फ्री, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। जिसके बाद फरहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से ‘120 बहादुर’ को पूरे राज्य में कर-मुक्त करने का फैसला किया है।'

फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दिल्ली में अब यह फिल्म टैक्स-फ्री है। माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का बहुत-बहुत आभार। उनके इस समर्थन से मेजर शैतान सिंह और उनके 120 बहादुरों की गाथा और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।'

फिल्म '120 बहादुर' अभी तक करीब 14 करोड़ रुपए कमा चुकी है और अब टैक्स-फ्री होने से और ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भटेना और अंकित सिवाच मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हमारे उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने माइनस 40 डिग्री तापमान में भी देश के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। फिल्म '120 बहादुर' रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 बहादुर सैनिकों की सच्ची कहानी पर बनी है। इन वीर जवानों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने अंत तक लड़ते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।