Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

प्रो कबड्डी का 11वां सीजन लॉन्च, तीन शहरों में 3 महीने चलेंगे मुकाबले

Hyderabad: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, "प्रो कबड्डी लीग के वैश्विक स्तर पर होने की वजह से पिछले कुछ साल में इस खेल में तेजी से विकास हुआ है।" उन्होंने लीग के शेड्यूल के बारे में भी जानकारी दी, जो तीन शहरों में तीन महीने तक चलेगा। 

उन्होंने कहा, "इस सीजन में तीन शहरों में तीन महीने का लंबा शेड्यूल है। शेड्यूल के मुताबिक चलने के लिए खिलाड़ी मानसिक रूप से कहीं ज्यादा फिट हैं।" अनुपम गोस्वामी ने कहा कि आठ एथलीट अब 75-85 लाख रुपये की औसत सैलरी के साथ एक करोड़ से ज्यादा तक कमा रहे हैं, जिससे कबड्डी करियर का अच्छा विकल्प बन गया है।