Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

गुजरात के गांधीनगर में नवजात बच्चों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

गुजरात के गांधीनगर में नवजात शिशुओं के लिए 108 सेवा के तहत नियोनैटल एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इन एंबुलेंसों के जरिए गंभीर रूप से बीमार नवजातों को बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। राज्य में फिलहाल 28 एंबुलेंस ईएमआरआई जीएचएस द्वारा संचालित हैं।
इसी के साथ, गुजरात स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गांधीनगर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सेक्टर 27 में गांधीनगर पुलिस कैंटीन और पुलिस जिम का भी उद्घाटन किया। गुजरात इन पहलों के जरिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है।