Breaking News

झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |   NIA ने TMC पार्षद शकील अली को गिरफ्तार किया, 2023 रामनवमी जुलूस में हिंसा से जुड़ा है मामला     |   सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |  

‘हनुमान’ और ‘गुंटूर कारम’ ने लगाई विजय सेतुपति की ‘मेरी क्रिसमस’ की लंका

प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी तेजा सज्जा की हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा के रखा है. फिल्म महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ से क्लैश कर रही है. दोनों की टक्कर को फैंस भी काफी एंजॉय कर रहे हैं. इन दोनों ही फिल्मों ने प्रभास की सलार और कटरीना की विजय सेतुपति का खेल खत्म कर डाला है. हाल ही में दोनों फिल्मों की पांचवे दिन की कलेक्शेन रिपोर्ट सामने आई है. चलिए जानते हैं अबतक कितना कमा चुकी है ये साउथ की फिल्में.

हनुमान ने पांचवे दिन भी जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया. भारत में फिल्म ने पांचवें दिन सभी भाषाओं में 12.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ, कुल मिलाकर अबतक हनुमान ने 68.60 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. वहीं, बात करें महेश बाबू की फिल्म की तो गुंटूर कारम ने पांचवें दिन 11.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. भारत में अबतक सभी भाषाओं में फिल्म 94.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है.