Breaking News

पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |   एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत     |  

लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत में सुधार, अपोलो हॉस्पिटल से 14 दिन बाद हुए डिस्चार्ज

पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बीमार चल रहे थे, जिसके कारण वे अस्पताल में भर्ती थे। अब खबर आ रही है कि अस्पताल में 14 दिन से भर्ती लालकृष्ण आडवाणी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी को 12 दिसंबर को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 14 दिन बाद उन्हें ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि “वयोवृद्ध भाजपा नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 12 दिसंबर से इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनके मेडीकल कंडीशन में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।”

आपको बता दें कि आडवाणी की तबीयत लंबे समय से नासाज चल रही है। उन्हें 3 जुलाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ देर रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस साल की शुरुआत में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात भर निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद इस हफ्ते एक बार उनकी तबीयत खराब हुई थी।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात भी की थी। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के परिवार वालों से फोन पर बात कर उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना था।

इसी साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था। 8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के तौर पर आरएसएस से जुड़े थे। वह 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष रहे। आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। जबकि 1998 से 2004 तक वह देश के गृह मंत्री भी रहे।