Breaking News

TMC को दबाने की कोशिश हो रही है: अभिषेक बनर्जी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत फ्रांस के लिए रवाना हुए     |   दिल्ली के विद्युत उपभोक्ताओं को झटका, महंगी हो सकती है बिजली     |   TMC विधायक कुणाल घोष को CID ने भेजा नोटिस     |   असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग     |  

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर होगी तस्वीर, UP में 3000 संविदा डॉक्टरों की भर्ती करेगी योगी सरकार

प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए राज्य सरकार संविदा पर तीन हजार डॉक्टरों की भर्ती करेगा। वर्ष में दो बार रिक्त पदों का विज्ञापन जारी होगा। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अमित कुमार घोष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के लिए संविदा पर चिकित्सक भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य में रिक्त पदों को विवरण पोर्टल डालने का आदेश दिया है।

घोष ने बताया कि डीएम अध्यक्षता में नियुक्ति समिति गठित होगी। जो प्रत्येक माह की 15 तारीख को आवेदकों के साक्षात्कार करेगी। संविदा पर नियुक्त एमबीबीएस डाक्टरों को एक लाख रुपये प्रतिमाह और विशेषज्ञ चिकित्सकों को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। संविदा चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के डॉक्टरों की तरह मानदेय वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। दुर्गम और चिकित्सक की कमी वाले जिलों, ब्लॉक में सेवाएं देने वालों को तीन लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।