कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। गांधी की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
नौ जून को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया था। चेकअप से दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ टेस्ट कराए थे।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पेट संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली में अस्पताल में भर्ती
You may also like
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा यूपी.
दिल्ली में डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों को होगा खात्मा, MCD ने शुरू किया अभियान.
Dehradun: सीएम धामी ने 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम में लिया हिस्सा, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार.
पिता को जीवनदान देने के लिए बेटियों ने पेश की मिसाल, एक बेटी ने दी किडनी, तो दूसरी ने दिया अपना लिवर.