Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हाथरस में घायल मरीजों से मिलने पहुंचे

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद देर रात उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिला अस्पताल में भगदड़ में घायल मरीजों से मिलने पहुंचे।

सांसद ने घटना पर अफसोस जताया और कहा कि "यह एक दुखद घटना है। हमारा प्राथमिक ध्यान पीड़ितों को राहत प्रदान करने पर होना चाहिए। पीड़ितों के परिवार सदमे में हैं, और अभी भी कई शवों की पहचान नहीं की जा सकी है।"

सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा, "टीमें फिलहाल शवों की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं। इन शवों को आसपास के विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है। कई मरीजों को पहले ही छुट्टी दे दी गई है, और बाकी भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है।"

मृतकों में से एक के रिश्तेदार विष्णु ने अस्पताल के बाहर चिंतित नजर आए। उन्होंने कहा कि हम अपने रिश्तेदार के शव के बारे में अनिश्चित हैं। हम शाम आठ बजे से उनके शव की तलाश कर रहे हैं, लेकिन हमें नहीं मिला।" अभी तक कोई पुष्टि नहीं मिली है।"

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में मंगलवार को 'सत्संग' के दौरान मची भगदड़ में 115 से ज्यादा लोंगों की जान चली गई। सत्संग में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।