Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

ऑपरेशन सिंदूर ने पाक आतंकी मुख्यालयों-लॉन्चपैड्स को किया तबाह, NSG के 41वें स्थापना दिवस पर अमित शाह

Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के ठिकानों, प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्चपैड्स को तबाह किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस पर मानेसर स्थित मुख्यालय में गृह मंत्री शाह ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एनएसजी का छठा केंद्र स्थापित करने जा रही है।

उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकवादी मुख्यालयों, उनके प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया है।" ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय रक्षा बलों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद मई में पाकिस्तान में आतंकवादी ढाँचे और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

एनएसजी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन संघीय आकस्मिक बल है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी और इसके 'ब्लैक कैट' कमांडो को उच्च जोखिम वाले वीआईपी की सुरक्षा के अलावा विशिष्ट आतंकवाद-रोधी और अपहरण-रोधी अभियानों का काम सौंपा गया है। पांच मौजूदा एनएसजी केन्द्र मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और गांधीनगर हैं।