Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Gurugram: पैरोल पर रिहा पूर्व NSG कमांडो की गोली मारकर हत्या, बदले की भावना से की गई घटना

Gurugram: हरियाणा पुलिस ने बताया कि पैरोल पर छूटे एक पूर्व एनएसजी कमांडो की गुरुवार सुबह मानेसर पुलिस थाना क्षेत्र के कासन गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना कथित तौर पर बदले की भावना से की गई है। मृतक की पहचान सुंदर फौजी (55) के रूप में हुई है, जिन्हें पिछले महीने 2018 में सरपंच बहादुर चौहान की हत्या के मामले में पैरोल पर रिहा किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "रोहन और उसके करीबी साथी ने सुबह करीब 8:30 बजे एक बाजार के पास फौजी को घेर लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फौजी को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रोहन, बहादुर चौहान का बेटा है, जो पूर्व सरपंच थे और जिनकी हत्या फौजी ने की थी। फौजी इस मामले में जेल में थे और 29 मार्च को पैरोल पर रिहा हुए थे।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच गोलियां चलाई गईं और आरोपी हथियार लहराते हुए तुरंत मौके से फरार हो गए। आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन के कासन गांव निवासी फौजी पर चौहान की हत्या का आरोप लगाया गया था, जिसका कारण कथित तौर पर वित्तीय विवाद था।