Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

आदमपुर एयर बेस पर PM मोदी का संबोधन

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। दोनों देशों में डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेवल की बातचीत हुई। दोनों पक्षों में इस बात पर आपसी सहमति बनी है कि एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

बता दें कि 6 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाय गया।  भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 3 दिन से भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के DG ऑपरेशन पाकिस्तान के हमले, भारत की जवाबी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। PM मोदी भी पाकिस्तान और आतंकियों को स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत की लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना सही समझा। आदमपुर एयर बेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण आज दोपहर 3:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी आज आदमपुर एयर बेस गए है।