Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हरियाणा: पंचकुला में फार्मास्युटिकल फर्म ने अपने 'बेस्ट कर्मचारियों' को कारें गिफ्ट में दी

हरियाणा के पंचकुला की एक फार्मास्युटिकल कंपनी ने अपने बेस्ट कर्मचारियों को दिवाली का ऐसा तोहफा दिया है, जो वो हमेशा याद रखेंगे। कंपनी ने अपने बेस्ट कर्मचारियों को दिवाली के गिफ्ट के तौर पर कार दी है।

कंपनी मालिक का कहना है कि उनकी पहली कार ने उनके जीवन की दिशा को बदल दिया था और वे चाहते हैं कि उनके कर्मचारी भी ऐसा ही अनुभव करें। जिन कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में कारें मिली हैं उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

हरियाणा में पंचकुला की ये कंपनी, दवाओं और अलग-अलग फार्मास्युटिकल सामानों को बनाती है। मालिक के मुताबिक, कंपनी पिछले चार साल से अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट कर रही है।