Breaking News

'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |   मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |  

दिल्ली: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर यात्री के बैग से देसी कट्टा और कारतूस बरामद, CISF ने दबोचा

राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर CISF कर्मी ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग से कट्टा और कारतूस मिला.फिलहाल दो यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा (देशी पिस्तौल) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

बरेली के रहने वाले राजवीर और गौरव मंडी हाउस मेट्रो पहुंचे थे, दोनों में से एक के बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पकड़े गए दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है. सुबह करीब 10:11 बजे नियमित सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग के दौरान एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध सामान दिखाई दिया. इसके बाद CISF के जवानों ने यात्री की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला.

बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर मेट्रो में किस मकसद से प्रवेश करने वाला था और हथियार उसके पास कैसे पहुंचा.