Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

CM मोहन चरण माझी ने ओडिशा को दी बड़ी सौगात, 276 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पश्चिमी शहर सुबर्णपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान 276 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और जिले के लिए अतिरिक्त 633 करोड़ रुपये की नयी पहलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री माझी ने सुबर्णपुर में आयोजित ‘सुभद्रा शक्ति मेला’ के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं ने भाग लिया।

माझी ने 1,848 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 126 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त ऋण वितरित किए और कहा कि ये वित्तीय सहायता महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाएगी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और आजीविका के अवसरों को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने 173 करोड़ रुपये के खर्च वालीं 24 परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके अलावा 103 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। सड़कों, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ये परियोजनाएं शुरू की गई हैं।