Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

शाहरुख खान की 'डंकी' में विक्की कौशल की एंट्री ने दिया सरप्राइज

शाहरुख खान खबरों में बने रहने के लिए किसी वजह के मोहताज नहीं है। साल 2023 की शुरूआत से एक्टर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। अब गुरुवार को एक्टर अपने बर्थडे की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच 2 नवंबर को उनकी फिल्म डंकी की पहली झलक 'डंकी ड्रॉप 1' के नाम से रिलीज कर दी गई है।

शाहरुख खान की डंकी अपनी अनाउंसमेंट से ही चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म का पहला वीडियो सामने आया है, लेकिन शाह रुख खान से भी ज्यादा ध्यान विक्की कौशल खींच रहे हैं, क्योंकि एक्टर फिल्म में एक बड़े सरप्राइज की तरह सामने आए हैं।

डंकी को लेकर अब तक यही जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में शाह रुख खान और तापसी पन्नू शामिल हैं, लेकिन विक्की कौशल का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिल्म में उनकी एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया है। डंकी की वीडियो सामने आते ही विक्की कौशल, एक्स पर ट्रेंड करने लगे।