Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

फील्ड मार्शल बन विक्की कौशल ने लगाई दहाड़, रिलीज हुआ 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विक्की कौशल आने वाले समय में फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे। लंबे समय से इस मूवी को लेकर विक्की का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। डायरेक्टर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारतीय सेना के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेक शॉ के जीवन पर आधारित है। इस बीच 'सैम बहादुर' का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए काफी हाई हो गई है।

बीते 13 सितंबर को विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर को ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में अब आज 7 नवंबर को 'सैम बहादुर' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के किरदार में विक्की कौशल अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

जबकि इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। 'सैम बहादुर' के इस ट्रेलर को देखकर आपके अंदर देशभक्ति का जुनून जाग उठेगा। कुल मिलाकर कहा जाए कि 'सैम बहादुर' का ये ट्रेलर काफी बेहतरीन है, जिसकी तारीफ करने से आप भी खुद को नहीं रोक पाएंगे।