Breaking News

'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |   खाड़ी देशों के दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अबू धाबी पहुंचे     |   हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |  

विक्की कौशल-कटरीना के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

 Katrina Kaif:  बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। खुद कपल ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक ग्रीटिंग कार्ड सा है, जिस पर एक बच्चा बना हुआ है और बड़ा सा बेबी बॉय लिखा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही विक्की कौशल ने कैप्शन में सिर्फ ब्लेस्ड लिखकर रेड हार्ट इमोजी और ओम बनाया है।

कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।

 विक्की-कटरीना की शादी-
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में शादी की थी। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से दोनों की शादी का समारोह हुआ था। हालांकि, इस शादी में सिर्फ विक्की-कैट के घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे। शादी से पहले विक्की और कटरीना ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को भी काफी छिपाकर रखा था।