Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, कटघरे में पहुंचा ताजमहल

The TAJ Story: परेश रावल स्टारर फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर सामने आ चुका है, फिल्म का ट्रेलर ताजमहल की एक अनसुनी कहानी को सामने लाता है।

परेश रावल ने कई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में की हैं,  परेश रावल फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में भी ताजमहल को कटघरे तक लेकर आ गए। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ।

फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के ट्रेलर में परेश रावल के गाइड के रोल में दिखते हैं, जो ताजमहल में लोगों को घूमता है। अचानक वह ताजमहल पर केस कर देता है। यह मामला विवादित हो जाता है, एक धर्म विशेष के लोग परेश रावल के किरदार का विरोध करते हैं। वहीं कोर्ट में इतिहास के पन्ने पलटे जाते हैं, जो ताजमहल को लेकर अलग ही कहानी कहते हैं।

‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास ने अभिनय किया है। निर्माता इस फिल्म के जरिए दर्शकों को इतिहास से रूबरू कराना चाहते हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं.