Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

इंतजार हुआ खत्म, इतने बजे रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का इंतजार करना अब फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। फिल्म के ट्रीजर रिलीज से ही दर्शक एक्साइटेड हैं। अब एनिमल का ट्रेलर सामने आने वाला है। एनिमल के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब से फैंस 23 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।

एनिमल के ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने टाइम के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि ट्रेलर गुरुवार को दोपर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा।

एनिमल का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आए है। बता दें कि एनिमल अपने अनाउंसमेंट से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।