Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाई दी उलझी हुई प्रेम कहानी

The Girlfriend: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, इस ट्रेलर में एक उलझी हुई प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। इसमें रश्मिका का किरदार एक परेशान करने वाले सवाल से जूझता है।

रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दीक्षित शेट्टी, रश्मिका मंदाना से प्यार करता है। वह उससे शादी करना चाहता है, हालांकि रश्मिका उससे शादी नहीं करना चाहती। कहानी आगे बढ़ती है और दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। दोनों के बीच एक लड़की आ जाती है, जिससे दीक्षित शेट्टी की नजदीकियां बढ़ती हैं।

उलझी हुई है प्रेम कहानी
इसके बाद कहानी में रश्मिका के पिता आते हैं और उन्हें गलतफहमी होती है, जिससे रश्मिका काफी परेशान हो जाती हैं। ऐसे में दीक्षित शेट्टी, रश्मिका और उनके पिता को भरोसे में लेते हैं। अब फिल्म रिलीज होने पर यह पता चलेगा कि दीक्षित शेट्टी, रश्मिका के लिए सही पार्टनर है या नहीं.

फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का लेखन और निर्देशन राहुल ने किया है,  इसमें रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा राव रमेश, रोहिणी और कौशिक मेहता हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।