Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बिजनेस से कामयाबी हासिल करने की ख्वाहिश

The Pyramid Scheme: सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, सीरीज के ट्रेलर में बिजनेस के जरिए अपने सपनों और कामयाबी हासिल करने की ख्वाहिश लिए कुछ किरदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में करोड़पति बनने के रास्ते में आने वाले उतार-चढ़ावों को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।

कभी न कभी नेटवर्क मार्केटिंग से सभी का सामना होता है, कोई मजबूरी में इस काम से जुड़ता है तो कोई इसकी चकाचौंध देख कर। कुछ ऐसी ही कहानी सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में नजर आएगी। ट्रेलर में एक लड़का दिखाया गया है, जो पिता से अपने बिजनेस के लिए पैसे मांग रहा है। मगर पिता दे नहीं रहे हैं। इस लड़के के अलावा सीरीज में एक बिजनेसमैन भी है, जो नेटवर्क मार्केटिंग के बिजनेस के सपने लोगों को दिखाता है।

वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का निर्माण श्रेयांश पांडे ने किया है। वहीं सीरीज की निर्देशन आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने मिलकर किया है। अक्षेंद्र मिश्रा ने इसकी कहानी लिखी है। सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी।