Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ का दमदार प्रदर्शन जारी, 13 दिन में कमाए 150 करोड़

Tere Ishk Mein: धनुष और कृति सेनन अभिनीत रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 152.01 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने गुरुवार को ये जानकारी दी। आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित ये फिल्म उनकी 2013 की हिट ‘रांझणा’ का एक तरह से ‘फॉलो-अप’ है और 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “13वें दिन भी इश्क जारी है… फिल्म ने विश्वभर में बॉक्स ऑफिस पर 152.01 करोड़ रुपये कमाए। ‘तेरे इश्क में’ दुनिया भर में नए दर्शकों को जोड़ती जा रही है और इसका बॉक्स ऑफिस सफर मजबूत बना हुआ है।”

फिल्म की कहानी एक तेजतर्रार छात्र नेता शंकर (धनुष) और शोधार्थी मुक्ति (सेनन) के भावुक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘तेरे इश्क में’ निर्देशक राय और धनुष की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘रांझणा’ और 2021 की ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर चुके हैं। भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस की इस प्रस्तुति के लिए संगीत ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान ने दिया है।